Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संभाग स्तरीय प्रधानाचार्य की बैठक आयोजित

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के इचड़ाशोल स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वनवासी कल्याण आश्रम की सम्बद्ध इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति रांची के द्वारा संभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक का आयोजन हुआ. रविवार को आयोजिल इस बैठक के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पाटपुर पंचायत की मुखिया झुमा नायेक, प्रांतीय शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, निरीक्षक जगमोहन बड़ाईक, जिला निरीक्षक हीरालाल महतो, दीनबंधु सिंह तथा रांची संभाग के सभी सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे. विद्यालय के भैया- बहनों ने अतिथितियों का स्वागत भव्य स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर किया. कार्यक्रम में मौजूद मुखिया झुमा नायेक ने उनके मुखिया बनने का श्रेय वनवासी कल्याण आश्रम को दिया. कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर बनकाटी में आचार्या के रूप में कई वर्षों तक उन्होंने सेवा दी है. इस शिक्षा संस्थान से जुड़कर जो प्रेरणा पाई, वह उन्हें आज समाज व देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-service-council-celebrated-89th-air-force-day/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया 89वां वायु सेना दिवस

प्राचार्य को दिए गए वि​भिन्न दिशा-निर्देश

मालूम हो कि संभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक पांच सत्रों में होने वाली है. प्रथम सत्र में प्रांतीय शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे एवं निरीक्षक जगमोहन बड़ाईक के द्वारा विद्यालय विकास, शिशु विकास, आचार्यों के विकास आदि विषयों पर संभाषण काफी प्रभाव पूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया. द्वितीय सत्र में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विविध गतिविधियों पर चर्चा हुई. बैठक के माध्यम से सभी प्रधानाचार्यों में नई ऊर्जा के साथ-साथ उत्साह व उमंग का संचार हुआ. बैठक से प्राप्त विविध प्रकार के दिशा निर्देश के अनुसार सभी प्रधानाचार्य अपने- अपने विद्यालय को गति प्रदान करेंगे. इस अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रधानाचार्य अशोक कुमार नायक और बासुदेव प्रधान के साथ-साथ सभी आचार्य व दीदी भी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-crore-stolen-from-businessman-ajay-modis-house-in-rajendranagar/">जमशेदपुर

: राजेंद्रनगर में व्यापारी अजय मोदी के घर से दो करोड़ की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही