Search

 
 
 

बहरागोड़ा : चौंकिए मत यह कोई तालाब नहीं, ब्लॉक ऑफिस जाने वाली सड़क है जनाब

 
Baharagora : चौंकिए मत जनाब! यह कोई तालाब या डोभा नहीं है, यह तो विकास का द्वार कहे जाने वाले प्रखंड कार्यालय जाने वाली मुख्य सड़क है. इसी सड़क से होकर प्रखंड और अंचल समेत कई सरकारी विभाग के पदाधिकारी रोजाना आना-जाना करते हैं. अपने विभिन्न कार्यों को लेकर अनेक ग्रामीण भी इसी सड़क से होकर प्रखंड कार्यालय जाते हैं. साथ ही विभिन्न दलों के नेता और यहां तक कि सांसद और विधायक भी यदा-कदा इसी सड़क से गुजर कर प्रखंड कार्यालय धरना प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने जाते हैं. लेकिन इस सड़क की दुर्दशा तो देखिए, हल्की बारिश होते ही यह सड़क तालाब का नजारा प्रस्तुत करने लगती है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-railway-track-and-highway-jammed-in-khemashuli-for-54-hours-more-than-2-dozen-trains-canceled/">चाकुलिया

: खेमाशुली में 54 घंटे से रेलवे ट्रैक व हाईवे जाम, 2 दर्जन से अधिक ट्रेन रद्द 

शांति समिति की बैठक में भी नहीं की गई सड़क की मरम्मत की चर्चा

यहां तक की अत्यधिक वर्षा होने पर सड़क का पानी आसपास की दुकानों में भी घुसने लगता है और दुकानदार परेशान हो जाते हैं. दुर्गा पूजा करीब है और इस सड़क से होकर श्रद्धालु मां का दर्शन करने के लिए पंडाल आएंगे और फिर जाएंगे. दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक भी हुई. लेकिन इस बदहाल सड़क की चर्चा तक नहीं हुई. जनप्रतिनिधि से लेकर पदाधिकारी तक इस सड़क की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहे हैं. यह सड़क मुख्य बाजार सड़क से प्रखंड कार्यालय और ईचड़ाशोल होते हुए कृष्णा होटल के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-18 से मिल जाती है. इसे भी पढ़ें : पुलिस">https://lagatar.in/crpf-jawan-injured-in-encounter-between-police-and-maoists-dies/">पुलिस

और माओवादियों के मुठभेड़ में घायल हुए सीआरपीएफ जवान का निधन
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही