Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : डॉ संजय गिरी ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा विधानसभा में तीन दुर्गा पूजा पंडाल का शनिवार की देर शाम संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष सह एमजीएम जमशेदपुर के चिकित्सक डॉ संजय गिरी ने उद्घाटन किया. उन्होंने पहले गुड़ाबांदा स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल और वहां लगने वाले मेले का उद्घाटन किया. तत्पश्चात उन्होंने बहरागोड़ा के चौरंगी स्थित मैदान के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. यहां उनको कमेटी के लोगों ने शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. उसके बाद उन्होंने चित्रेश्वर शिव मंदिर में बने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अपने संबोधन में डॉ संजय गिरी ने कहा कि आज शक्ति की आराधना हो रही है. जब जब धरती पर आसुरी शक्तियों का प्रकोप बढ़ा है. तब तब मां ने प्रकट होकर उनका नाश किया है. इस अवसर पर गुड़ाबांदा के ग्रामीणों ने डॉ गिरी के समक्ष अपने गांव की चिकित्सा संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया. डॉ गिरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गुड़ाबांदा में दुर्गा पूजा के बाद चिकित्सा शिविर आयोजित करेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Bahragora-Dr-Giri-1.jpg"

alt="" width="1372" height="674" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-goodwill-race-in-the-city-on-november-1-fifteen-thousand-people-will-be-involved/">जमशेदपुर

: एक नवंबर को शहर में सद्भावना दौड़, पन्द्रह हजार लोग होंगे शामिल
मौके पर गुड़ाबांदा पूजा कमेटी के अध्यक्ष हरिपद राउत,सचिव ब्रजगोपाल भुइयां, सह सचिव हीरालाल साव, कोषाध्यक्ष शामपद राउत, सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मंडल, उमाकांत चौधरी, सुशांत मल्लिक, देवाशीष प्रधान, सुमंत श्यामल, गुरुचरण मुंडा,चौरंगी पूजा पंडाल के अध्यक्ष नगेंद्र नाथ गिरी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, चैतन्य सिंह,तड़ित मुंडा, सचिव मिंटू पाल ,अनूप गिरी पिजुष कांति साव, मलाई साव व चित्रेश्वर के सुप्रभात घोष, मलय घोष, विजय लेंका, सामु लेंका, उमेश शर्मा, एसआरके कमलेश, आशीष प्रधान, विशाल कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही