Search

 
 
 

बहरागोड़ा : चिंगड़ा पंचायत में महीनों से आठ चापाकल व चार जलापूर्ति योजनाएं खराब

 
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के चिंगड़ा पंचायत के कई गांवों में जल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही से पेयजल संकट गहरा गया है. मुखिया परमेश्वर हेंब्रम ने बताया कि इस पंचायत में आठ चापाकल और सोलर आधारित चार जलापूर्ति योजनाएं खराब हैं. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है. उक्त पंचायत का पंचायत सचिवालय भगारपाड़ा में है. पंचायत सचिवालय के पास स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना भी विगत छह माह से खराब है. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-mothers-celebrated-jimutvahan-festival-by-fasting-waterless-paran-today/">पटमदा

: माताओं ने निर्जला उपवास कर मनाया जीमूतवाहन त्योहार, पारण आज

जलापूर्ति योजनाओं के मरम्मत के लिए नहीं की जा रही कोई पहल

वहीं, लदनाशोल के ढोड़ाखुली में कांदन सोरेन के घर के पास स्थापित जलापूर्ति योजना महीनों से खराब है. भंडारशोल आदिवासी टोला में और दक्षिणाशोल गांव में राधाकांत किस्कू के घर के पास स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना भी महीनों से खराब है. उक्त जलापूर्ति योजनाएं जल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत स्थापित की गई थीं. मुखिया ने बताया कि ग्रामीण चापाकल और सोलर जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मत की मांग कर रहे हैं. लेकिन विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. विभाग के कर्मचारी को फोन करने पर कहा जाता है कि चापाकल और जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मत के लिए कर्मचारी कम हैं. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-accused-arrested-in-sexual-abuse-case-of-minor/">किरीबुरू

: नाबालिग से यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही