Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पाथरा, मानुषमुड़िया, खंडामौदा और सांड्रा पंचायत में हुआ उप मुखिया का चुनाव

 
Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड की चार पंचायत में बुधवार को उपमुखिया का चुनाव संपन्न हुआ. पाथरा और मानुषमुड़िया पंचायत भवन में बीडीओ राजेश कुमार साहू ,पंचायत सचिव शिवानंद घाटवारी की उपस्थिति में चुनाव कराया गया. पाथरा पंचायत में छवि पाइक को छह वोट मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राम हांसदा पांच प्राप्त हुए. छवि पाइक ने एक मत से उपमुखिया निर्वाचित हुए. मानुषमुड़िया पंचायत में भवानी रानी भोल को 8 वोट मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पानी रंजन घोष को तीन वोट मिले. भवानी रानी भोल ने 5 वोट से जीत कर उपमुखिया निर्वाचित हुईं. सांड्रा और खंडामौदा पंचायत भवन में अंचलाधिकारी जीतराय मुर्मू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे की उपस्थिति में उपमुखिया का चुनाव कराया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-brother-in-law-killed-sister-in-law-in-barajamdas-nayagaon/">किरीबुरु

: बड़ाजामदा के नयागांव में देवर ने भाभी की हत्या कर दी
खंडामौदा पंचायत मे तनुश्री मंडल को आठ मत प्राप्त हुए. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्र शेखर आचार्य को चार मत प्राप्त हुए. तनुश्री मंडल ने चार वोट से जीत कर उपमुखिया निर्वाचित हुईं. सांड्रा पंचायत में गुरुचरण सोरेन ने निर्विरोध उपमुखिया निर्वाचित घोषित किए गए. चार पंचायत के विजेता उपमुखिया को प्रमाण पत्र पदाधिकारियों की हाथों प्रदान किया गया. मौके पर चार पंचायत के मुखिया को शपथ दिलाई गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही