Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : चार पंचायत में उप मुखिया का चुनाव संपन्न

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड की चार पंचायत में शुक्रवार को उपमुखिया चुनाव संपन्न हुआ. बहुलीया और कुमारडुबी पंचायत भवन में बीडीओ राजेश कुमार साहू ,पंचायत सचिव शिवानंद घटवारी की उपस्थिति में चुनाव हुआ. बहुलिया पंचायत में असीम सेनापति को आठ वोट मिले. उनके प्रतिद्वंदी लक्ष्मी दलाई को चार वोट प्राप्त हुए. असीम सेनापति ने चार मत से जीत कर उपमुखिया निर्वाचित हुए. कुमारडुबी पंचायत में बसंती सोरेन ने निर्विरोध उप मुखिया निर्वाचित घोषित की गईं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mahals-two-day-conference-begins-from-25-grand-preparations/">घाटशिला

: महाल के दो दिवसीय महासम्मेलन का शुभारंभ 25 से, भव्य तैयारी
पारुलिया और ब्राह्मणकुंडी पंचायत भवन में सीओ जीतराय मुर्मू और बीईईओ विनय कुमार दुबे की उपस्थिति में उपमुखिया का चुनाव हुआ. पारुलिया पंचायत मे पिऊ दास को पांच मत प्राप्त हुए. उनके प्रतिद्वंदी रीता माइती को तीन मत प्राप्त हुए. पिऊ दास ने तीन मत से जीत कर उपमुखिया निर्वाचित हुए. ब्राह्मणकुंडी में पुतुल मुंडा को छह वोट मिले.उनके प्रतिद्वंदी नकुल प्रधान को दो वोट मिले. पुतुल मुंडा चार वोट से जीत कर उपमुखिया निर्वाचित हुए. चार पंचायत के निर्वाचित उप मुखिया को पदाधिकारियों ने प्रमाण पत्र प्रदान किया. मौके पर चार पंचायत के मुखिया को शपथ दिलाई गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही