Search

 
 
 

बहरागोड़ा : चार पंचायत में उप मुखिया का चुनाव संपन्न, दिलाई गई शपथ

 
Baharagora : प्रखंड के चार पंचायत में शनिवार को उप मुखिया का चुनाव संपन्न हो गया. पुरानापानी पंचायत भवन , केशरदा पंचायत भवन में अंचलाधिकारी जीतराय मुर्मू ,अंचल नाजिर गोविंद टुडू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे की उपस्थिति में चुनाव कराया गया. पुरानापानी पंचायत में शकुंतला बास्के को छह मत मिले. उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुरुचरण हांसदा को पांच मत प्राप्त हुए. वहीं, शकुंतला बास्के एक मत से जीत कर उप मुखिया निर्वाचित हुईं. मुखिया पानसरी हांसदा ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया. इसके बाद मुखिया और उप मुखिया को पंचायत भवन में शपथ दिलायी गयी. [caption id="attachment_335134" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/baharagora-chunav.jpg"

alt="" width="600" height="276" /> शपथ लेते मुखिया और उप मुखिया.[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-east-singhbhum-141-villages-are-such-where-there-is-no-one-to-light-the-lamp/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम में 141 गांव ऐसे जहां चिराग जलाने वाला कोई नहीं

केशरदा में बेलबती गिरी तो चिंगड़ा में शाल्गे हेंब्रम बनी उप मुखिया

वहीं, केशरदा पंचायत में बेलबती गिरी को छह मत प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोरंजन गिरी को तीन मत प्राप्त हुए. तीन मतों से बेलबती गिरी विजयी हुईं. मुटूरखाम और चिंगड़ा पंचायत भवन के बीडीओ राजेश कुमार साहू, जनसेवक शिवानंद घाटवारी की उपस्थिति में उप मुखिया का चुनाव करवाया गया. साथ ही चिंगड़ा पंचायत में शाल्गे हेंब्रम को सात मत प्राप्त हुए जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सुमिता बाला घोष को पांच मत प्राप्त हुए. शाल्गे हेंब्रम दो मतों से उप मुखिया निर्वाचित हुईं. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-businessman-shot-in-palamu-condition-critical/">रांची

के कारोबारी को पलामू में मारी गई गोली, हालत गंभीर

मुटूरखाम पंचायत के युगल हेंब्रम बने उप मुखीया

मुटूरखाम पंचायत के युगल हेंब्रम को सात मत प्राप्त हुए. वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी लक्ष्मी बेरा को चार मत प्राप्त हुए. युगल हेंब्रम तीन मतों से उप मुखीया निवार्चित हुए. चारों पंचायत में मुखिया और उप मुखिया को शपथ ग्रहण कराया गया. साथ ही चारों पंचायत के विजेता उप मुखियाओं को प्रमाण पत्र पदाधिकारियों द्वारा दिया गया. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-summer-camp-of-st-xaviers-school-doranda-concluded-children-learn-the-tricks-of-sports/">रांची

: संत जेवियर स्कूल डोरंडा का समर कैंप सम्पन्न, बच्चों ने सीखे खेलकूद के गुर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही