Search

 
 
 

बहरागोड़ा : हाथी भगा रहे क्यूआरटी पर हाथी का हमला, एक की मौत

 
Bahragora (Himangshu karan) : बुधवार शाम को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत लोधनवनी गांव के समीप जंगल में जंगली हाथी भगाने के दौरान क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) पर हाथी ने हमला कर दिया. इससे पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला अंतर्गत डूबुखाना गांव निवासी बबलू बास्के (47 वर्ष) की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार विगत रात्रि करीब 11:30 बजे लोधनवनी गांव से सटे जंगल से हाथी गांव की तरफ आने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी. वन विभाग की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची. टीम के सदस्य मशाल व पटाखा लिए थे, तभी सामने से अचानक नर हाथी ने हमला कर दिया. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/vinod-singh-close-to-hemant-soren-reached-ed-office/">हेमंत

सोरेन के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, पति से मिलीं कल्पना सोरेन
जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं टीम के आठ सदस्यों में से एक के नहीं मिलने पर खोजते वक्त जंगल में घायल अवस्था में पड़ा मिला. उसे टीम के सदस्यों ने तुरंत वन विभाग के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया तथा गुरुवार को सुबह पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही