Search

 
 
 

बहरागोड़ाः खाली गैस टैंकर ने ट्रक में मारी टक्कर, बची चालक की जान

दुर्घटना में टैंकर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया. बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित पहल करते हुए क्रेन की सहायता से चालक को केबिन से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा भेजवाया.
 

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-18 पर झरिया मोड़ के समीप  शुक्रवार की शाम एक खाली गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गय. पुलिस की तत्परता से टैंकर चालक बिहार के गया निवासी गौतम बुद्ध कुमार की जान बच गई. मिली जानकारी के अनुसार चालक खाली गैस टैंकर लेकर जमशेदपुर से कोलकाता की ओर जा रहा था. तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में टैंकर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया.


सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित पहल करते हुए क्रेन की सहायता से चालक को केबिन से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा भेजवाया. जहां उसका इलाज चल रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही