Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बाजार से हटाया गया अतिक्रमण, जाम से निजात के लिए भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

Himangshu karan

 

Behragoda : बहरागोड़ा बजार क्षेत्र की सूरत बदलने और आम जनता को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को सीओ राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. 

 

इस दौरान पुलिस बल और प्रखंड कर्मियों ने सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाए दुकानों को हटवाया. साथ ही दुकानदारों को साफ तौर पर चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

 

Uploaded Image

 

साथ ही प्रशासन ने बाजारों में सुबह आठ बजे से लेकर रात्रि बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि क्षेत्र के स्कूली बच्चों, स्थानीय खरीदारों और राहगीरों को एक सुरक्षित एवं सुगम रास्ता मिल सके और बाजार की व्यवस्था को पूरी तरह से सुव्यवस्थित एवं जाम मुक्त बनाया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही