Search

 
 
 

बहरागोड़ा : कुड़मी नेता अजीत महतो की घोषणा के बाद भी खेमाशुली में रेलवे ट्रैक व हाईवे पर लगा है जाम

 
Bahragora : कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने समेत अन्य कई मांगों को लेकर कुड़मी/ कुरमी टोटेमिक मोर्चा के बैनर तले पिछले पांच दिनों से खेमाशुली और पुरुलिया के कुस्तार में चल रहे आंदोलन को लेकर कुड़मी नेता दो गुटों में बंटे नजर आ रहे है. जहां एक तरफ कुड़मी नेता अजीत महतो ने पुरुलिया के कुस्तार से आंदोलन वापस लेने की घोषणा की. वहीं, इसके बावजूद दूसरे तरफ खेमाशुली में राजेश महतो गुट का आंदोलन अब भी जारी है. [caption id="attachment_428772" align="aligncenter" width="573"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/chakuliya-jaam-03-1.jpeg"

alt="" width="573" height="382" /> खेमाशुली में शनिवार की दोपहर में प्रदर्शन करते कुड़मी समाज के लोग[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bhatri-sangh-laldih-durga-puja-committee-is-an-example-of-mutual-brotherhood/">घाटशिला

: आपसी भाईचारे की मिशाल है भात्री संघ लालडीह दुर्गा पूजा कमेटी की पूजा
[caption id="attachment_428754" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/chakuliya-jaam-01-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> एनएच 49 पर वाहनों की कतार.[/caption]

हाइवे पर अब भी लगी है वाहनों की लंबी कतार

इस आंदोलन के कारण 108 घंटे बाद भी यहां रेलवे ट्रैक और हाईवे 49 जाम है. आंदोलनकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है. हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. ऐसे में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि इन मुद्दों को लेकर रेल रोको आंदोलन में शामिल कुड़मी नेता दो खेमे में बैठ गए हैं. [caption id="attachment_428775" align="aligncenter" width="567"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/chakuliya-jaam-04.jpeg"

alt="" width="567" height="378" /> रात में भी आंदोलन जारी[/caption] एक ओर जहां अजीत महतो ने राज्य सरकार की सकारात्मक पहल और दुर्गा पूजा के मद्देनजर जनहित को देखते हुए आंदोलन वापस लेने की घोषणा की. तो वहीं खेमाशुली में इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राजेश महतो ने आंदोलन जारी रखा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही