Search

 
 
 

बहरागोड़ा : फेयर प्राइस एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

 
Baharagora : बहरागोड़ा के फेयर प्राइस एसोसिएशन ने मंगलवार को विधायक कार्यालय में विधायक समीर कुमार महंती को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कहा गया है कि जन वितरण दुकानदारों की मृत्यु 60 वर्ष के बाद में होने पर अनुकंपा का लाभ दिया जाए. पूरे राज्य में 25 हजार दुकानदार हैं जिनमें लगभग 17 हजार दुकानदार 60 वर्ष की उम्र सीमा पार कर चुके हैं. उनकी मृत्यु के बाद अनुकंपा का लाभ नहीं मिलने पर उनके परिवार बेरोजगार हो जाएंगे. इसे भी पढ़ें : आनंदपुर">https://lagatar.in/anandpur-four-year-old-child-died-of-snakebite-in-naya-tola-village-of-chiromatha/">आनंदपुर

: चिरोमाठा के नया टोला गांव में सर्पदंश से चार साल के बच्चे की मौत

कमीशन बढ़ाने की मांग की

दुकानदारों को सिर्फ एक रुपया प्रति किलो कमीशन दिया जाता है. इससे घर परिवार का भरण पोषण एवं दुकान का किराया, ई पॉस मशीन, वजन मशीन का मेंटेनेंस करना मुश्किल हो जाता है. एक रुपया से कमीशन बढ़ाकर कम से कम तीन रूपया किया जाए. इस अवसर पर बीस सूत्री सह प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, रासबिहारी साव, गौरी शंकर महतो, अरुण बारीक, सौमित्र ओझा, मदन मन्ना, साहेब राम सोरेन, डीलर हिरणमय दुबे, विजय कुमार लेंका, बादल कुमार राणा, जोबा प्रधान, शंकर दास, मानस राय, रंजीत कुमार सीट, सुकुमार घोष, गौरांग घोष समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही