Search

 
 
 

बहरागोड़ा : चित्रेश्वर में स्वर्णरेखा नदी के बाढ़ का पानी घुसा, 400 बीघा धान के खेत जलमग्न

 
Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे चित्रेश्वर धाम और उसके आसपास के इलाके में स्वर्णरेखा नदी के बाढ़ का पानी घुस गया है. पूरा इलाका जलमग्न हो गया है. लगभग 400 बीघा में लगी धान की फसलें जलमग्न हो गई हैं. यदि यह पानी दो दिन भी खेतों में रह गया तो लगभग चार हजार क्विंटल धान की उपज नहीं होगी. इससे किसानों को भारी क्षति होगी. इधर चित्रेश्वर धाम जाने वाली सड़क बाढ़ के पानी से डूब गई है. पुलिया पर पानी बह रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है और पानी तेजी से बढ़ रहा है. इससे चित्रेश्वर, रंगुनिया, पचांडो समेत अन्य कई गांव के लोग दहशत में हैं. जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. इस स्थित में चित्रेश्वर गांव और मंदिर डूब जाएंगे. [caption id="attachment_394945" align="aligncenter" width="520"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Bahragora-Chitreshvar-Road.jpg"

alt="" width="520" height="1156" /> चित्रेश्वर मंदिर जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी.[/caption] इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-brought-lawyer-rajiv-kumar-to-ranchi-daughter-ruchitras-allegation-father-was-implicated/">ED

ने वकील राजीव कुमार को लाई रांची, बेटी रूचित्रा का आरोप- पापा को फंसाया गया

हर साल इस इलाके में बाढ़ से होता है नुकसान

उल्लेखनीय है कि यह इलाका बहरागोड़ा प्रखंड का सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित इलाका है. इस इलाके में स्वर्णरेखा नदी से हर साल बाढ़ आता है और भारी नुकसान होता है. कच्चे मकान ध्वस्त हो जाते हैं और खेत में धान के पौधे पानी में डूब कर बर्बाद हो जाते हैं. फिलहाल दोपहर तक यह इलाका जलमग्न हो गया है. प्रमाणिक शिव मंदिर जाने वाली सड़क पर पानी बह रहा है और पुलिया डूब गई है. ग्रामीणों का कहना है कि इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो स्थिति भयावह हो जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही