Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : दारीशोल चेकपोस्ट पर जांच में चार लाख 55 हजार 500 रुपए बरामद

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में दारीशोल चेकपोस्ट पर विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और एसएसटी का संयुक्त जांच अभियान जारी है. इसके तहत बुधवार को जांच टीम में शामिल मजिस्ट्रेट अभिजीत बेरा ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर निवासी तीन व्यक्ति सुरतदीन मंडल, एसके ताजुद्दीन, मिर्साद मंडल की टोयोटो रूमिनो मैक्स गाड़ी से चार लाख 55 हजार 500 रुपए बरामद किए हैं. पूछताछ करने पर कैश के संबंध में उन्होंने सही जानकारी और कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिये. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/independent-candidate-from-ranchi-munchun-rai-announced-withdrawal-of-nomination/">रांची

से निर्दलीय प्रत्याशी मुनचुन राय ने नामांकन वापस लेने का किया ऐलान
उन्होंने पुलिस से कहा कि यह पैसा ग्रिल दुकान का माल लाने के लिए रायरंगपुर ओडिशा जा रहे थे. वहीं सुरौद्दीन मंडल के पास 2,46,000 रुपये, एसके ताजुद्दीन से 11,4500 और मिर्साद मंडल से 95,000 रुपया बरामद किया गया. पुलिस नियमानुसार रुपए जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है. बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रवेश मार्गों पर गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी वाहन को तलाशी के बाद ही सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही