Search

 
 
 

बहरागोड़ा : फोरलेन सर्विस रोड बना दलदल, कई सड़कें तालाब में तब्दील

 
Baharagora : झारखंड, पश्चिम बंगाल ओडिशा त्रिवेणी पर बसे बहरागोड़ा में राष्ट्रीय उच्च पथ 18 और 49 का फोरलेन दलदल में तब्दील हो गया है. यह पग-पग पर मौत को आमंत्रण दे रहा है. प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. मुख्य बाजार क्षेत्र में प्रवेश करने वाली कई सड़कें तालाब का नजारा प्रस्तुत कर रही हैं. सड़कों कि इस बदहाली से यहां की आवाम त्रस्त है. समाज का सभी तबका जर्जर और जानलेवा सड़कों की त्रासदी झेल रहा है. मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर इन सड़कों से कैसे आएंगी और भक्त मां का दर्शन करने के लिए पंडाल कैसे जाएंगे और हजारों विद्यार्थी कैसे जाएं कॉलेज और स्कूल, पर सवाल खड़े हैं. [caption id="attachment_422400" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/2-13.jpeg"

alt="" width="1600" height="720" /> सर्विस रोड पर बना विशाल गड्ढा.[/caption] इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-janshatabdi-express-derailed-trains-running-late/">जमशेदपुर

: जनशताब्दी एक्सप्रेस बेपटरी, विलंब से चल रही है ट्रेनें

दलदल में तब्दील हैं फोरलेन के सर्विस रोड

[caption id="attachment_422425" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Baharagora-Service-Road2-e1663490744831.jpeg"

alt="" width="1600" height="676" /> बहरागोड़ा प्लस टू हाई स्कूल के पास दलदल में तब्दील सर्विस रोड.[/caption] सबसे पहले बात करते हैं राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 और 49 के सर्विस रोड का. वन विभाग विश्रामागार से लेकर माटिहाना तक करीब चार किलोमीटर लंबे सर्विस रोड का कचूमर निकल गया है. सबसे बुरा हाल तो एनएच 49 और एनएच 18 के संगम पर बने फ्लाई ओवर का है. उक्त स्थल पर सर्विस रोड पर श्रृंखलाबद्ध गड्ढे हैं और रोड दलदल बन गया है. सर्विस रोड से ही सटे हैं बहरागोड़ा कॉलेज और बहरागोड़ा प्लस टू हाई स्कूल. इनमें हजारों विद्यार्थी पढ़ते हैं. विद्यार्थी इस दलदलनुमा सर्विस रोड से ही अपनी जान को जोखिम में डालकर आना-जाना करते हैं. कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-arrested-with-weapons-while-planning-crime-in-ulidih/">जमशेदपुर

: उलीडीह में अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो गिरफ्तार

एनएच - ईचड़ाशोल सड़क पर तालाब ही तालाब

[caption id="attachment_422426" align="aligncenter" width="624"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Baharagora-Service-Road-e1663490662184.jpeg"

alt="" width="624" height="728" /> एनएचसी ईचड़ाशोल जाने वाली सड़क[/caption] एनएच 18 से सटे कृष्णा होटल से ईचड़ाशोल सड़क जो शिशु विद्या मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, प्रखंड कार्यालय, अग्निशमन केंद्र को जोड़ते हुए मुख्य बाजार सड़क से मिल जाती है, की स्थिति भयावह है. सड़क पर दर्जनों तलाब नुमा गड्ढे हैं. इस सड़क पर अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इसी सड़क से होकर सैकड़ों बच्चे विद्या मंदिर में पढ़ने जाते हैं. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां गुजरती हैं. एंबुलेंस से मरीजों को अस्पताल ले जाया जाता है. यह सड़क जहां पर बाजार मुख्य सड़क से जुड़ती है, वहां पर भी सड़क तालाब बनी है. इस सड़क से ठोकर लोग प्रखंड कार्यालय जाते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-state-bank-pensioners-association-provided-mid-day-meal-kits-to-the-children-of-lapers-kids-school/">जमशेदपुर

: स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन ने लेपर्स किड्स स्कूल के बच्चों को प्रदान किया मध्याह्न भोजन किट
बहरागोड़ा से चौरंगी होते हुए महुलडांगरी तक और बेंदा और बानाबुड़ा हुए जामशोला के पास एनएच 49 में मिलने वाली सड़क की स्थिति भी दयनीय है. अलबत्ता बाजार से चौरंगी तक सड़क चकाचक है. इसी तरह मोहनपुर से कईमी होते हुए शासन और रघुनाथपुर के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 से मिलने वाली सड़क भी जर्जर हाल में है. बहरागोड़ा में अंतर प्रांतीय बस स्टैंड के पास एनएच 18 से गंडानाटा तक जाने वाली सड़क की स्थिति भी भयावह हो गई है. वर्षा के पानी से सड़क पर के दर्जनों गड्ढे तालाब का रूप ले चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही