Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : ग्लोबस स्प्रिट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी फैला रही प्रदूषण, गंदे पानी व गैस से ग्रामीण परेशान

Advertisement
Advertisement
Baharagora : बड़शोल थाना क्षेत्र स्थित गोहलामुड़ा के पास स्थापित ग्लोबस स्प्रिट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा गंदा पानी और गैस छोड़े जाने के कारण आसपास के कई गांवों के ग्रामीण परेशान हैं. इस मसले को लेकर गुरुवार को खेड़ुआ पंचायत के जयपुरा हाट में पंचायत के मुखिया लखीराम मुर्मू की अध्यक्षता में ग्रामीणों नेएक बैठक की. बैठक में कंपनी प्रबंधन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी द्वारा गंदा पानी और गैस छोड़े जाने के कारण आसपास के कई गांव के ग्रामीण और कई विद्यालयों के विद्यार्थी परेशान हैं. गैस छोड़े जाने के कारण सांस लेने में भी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-72-year-old-widow-mughli-sabar-is-still-deprived-of-pension/">चाकुलिया

: अब तक पेंशन से वंचित है 72 वर्षीय विधवा मुगली सबर

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी 

वहीं, गंदा पानी छोड़े जाने के कारण प्रदूषण फैल रहा है और बदबू से परेशानी हो रही है. धान की फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी प्रबंधन तीन दिनों के अंदर इस पर रोक लगाए वरना ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे. इस संबंध में ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा. बैठक में उपस्थित कंपनी प्रबंधन के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि तीन दिनों के अंदर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को लिखित रूप से दिया कि तीन दिन के अंदर इस समस्या का स्थाई रूप से समाधान कर दिया जाएगा. पदाधिकारियों ने कहा कि दो माह के अंदर इस समस्या का स्थाई रूप से समाधान कर दिया जाएगा. अगर ऐसा नहीं हो पाया तो कंपनी को बंद रखा जाएगा. बैठक में पंचायत के जनप्रतिनिधि और कई गांव के ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uday-choudhary-was-murdered-in-a-rivalry-arising-out-of-brown-sugar-business-ssp/">जमशेदपुर

: ब्राउन शुगर कारोबार से उत्पन्न रंजिश में हुई थी उदय चौधरी की हत्या : एसएसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही