Search

 
 
 

बहरागोड़ा: पाथरघाटा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति उत्साह जगाने के उद्देश्य से बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित पाथरघाटा गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ
 

Baharagora (Himangshu karan): खेल प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति उत्साह जगाने के उद्देश्य से बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित पाथरघाटा गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ.

 


बिरसा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ने पहले ही दिन क्षेत्र के खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया.वहीं सोमवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में पारुलिया पंचायत की मुखिया सुपर्णा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. 

 

उन्होंने मैदान पर उतरकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद पर किक मारकर औपचारिक रूप से खेल का उद्घाटन किया.साथ ही खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कीखेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी सिखाते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं से छिपी हुई प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं.प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 16 टीमों ने अपनी दावेदारी पेश की. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

उद्घाटन मैच नयाबासान एफसी बनाम पीएम एफसी के बीच खेला गया. बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में नयाबासान एफसी ने अपने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया.उधर प्रतियोगिता को सफल बनाने और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में क्लब के सदस्य सुधीर मुंडा, सनत मुंडा, विजय मुंडा,राज मुंडा, पहाड़ मुंडा, बालेश्वर सिंह,कामेश्वर मुंडा, साहुल दास, दुर्गा मुंडा, कृष्ण सिंह, राजू मुंडा आदि दिन-रात जुटे हुए हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही