Search

 
 
 

बहरागोड़ाः मौदा में जगन्नाथ महाप्रभु का भव्य 'नवकेलबर' उत्सव शुरू

धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए ओडिशा के पुरी से पुरुषोत्तम नंद के नेतृत्व में पंडितों की टीम पधारी है. टीम में प्रभात कुमार दास, उमाकांत नंद, प्रकाश कुमार दीक्षित, बुद्धि रामदास व दिलीप कुमार दीक्षित शामिल हैं. पंडितों ने विधिविधान के साथ पूजा कराई.
 

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा गांव में शनिवार को भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के नवकेलबर के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य उत्सव व पूजन-अनुष्ठ का शुभारंभ हुआ. उत्सव का आगाज कलशयात्रा के साथ हुआ. कलश यात्रा में शामिल 200 महिलाओं ने बामडोल स्थित स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल उठाया और गाजे-बाजे के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचीं. मंदिर परिसर में स्थित यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए ओडिशा के पुरी से पुरुषोत्तम नंद के नेतृत्व में पंडितों की टीम पधारी है. टीम में प्रभात कुमार दास, उमाकांत नंद, प्रकाश कुमार दीक्षित, बुद्धि रामदास व दिलीप कुमार दीक्षित शामिल हैं. पंडितों ने विधिविधान के साथ पूजा कराई. 


दो दिवसीय इस अनुष्ठान का समापन रविवार को होगा. रविवार को प्रमुख धार्मिक कार्यक्रमों में गो पूजा, सूर्य पूजा और विभिन्न देवी-देवताओं का आवाहन शामिल है. वैदिक मंत्रों के साथ पूर्णाहुति देने के बाद महाप्रसाद का वितरण होगा. आयोजन को सफल बनाने में पूरे मौदा गांव के लोग जुटे हुए हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही