Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: घने कोहरे का कहर, खड़े टैंकर से टकराई कार, एक युवक की हालत गंभीर, कटक रेफर

Bahragora (Jamshedpur): जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के होटल ओम कृष्ण के समीप सुबह करीब 3:00 बजे एक अनियंत्रित कार (JH-10-BV9543) ने सड़क किनारे खड़े टैंकर (NL-01AE-3314) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में कार सवार ईचड़ाशोल निवासी सौरभ मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
Advertisement
Advertisement
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार.

Himangshu karan

Bahragora (Jamshedpur): जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के होटल ओम कृष्ण के समीप सुबह करीब 3:00 बजे एक अनियंत्रित कार (JH-10-BV9543) ने सड़क किनारे खड़े टैंकर (NL-01AE-3314) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में कार सवार ईचड़ाशोल निवासी सौरभ मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Uploaded Image

दुर्घटना में घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए कटक रेफर किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बहरागोड़ा निवासी दो युवक कार में सवार होकर पश्चिम बंगाल से अपने घर लौट रहे थे. सुबह के वक्त अत्यधिक कोहरा होने के कारण दृश्यता काफी कम थी, जिसकी वजह से चालक को सड़क पर खड़ा टैंकर दिखाई नहीं दिया और कार सीधे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने सक्रियता दिखाई. बिना समय गंवाए दोनों घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा पहुंचाया गया. वहीं सौरभ नायक प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. 

साथ ही बगल सीट में बैठे चालक की साथी सौरभ मंडल इनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी. जिसे CHC में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए PRM मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया. वहीं परिजनों के अनुसार बारीपदा में भी स्थिति में सुधार न होने और चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा हेतु कटक रेफर कर दिया गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही