Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : कार और ऑटो में जोरदार टक्कर, एक की मौत, छह घायल

Advertisement
Advertisement
Himangshu karan Baharagora  : बरसोल थाना क्षेत्र स्थित एनएच 49 पर बारासती चौक के समीप आज बुधवार को कार और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें तीन महिला, दो पुरुष और एक 10 वर्षीय बच्चा शामिल है. दुर्घटना के बाद एनएच 49 पर लंबी जाम लग गयी. कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया.  वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

अनियंत्रित कार ने ऑटो को ठोका और डिवाइडर पर चढ़ गयी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/11rc_m_165_11102023_1.jpg"

alt="" width="780" height="1040" /> घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑटो से लोग पश्चिम बंगाल के फेंको से बहरागोड़ा आ रहे थे. इसी दौरान कोलकाता से जमशेदपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार (जेएच01ईजी 6792) ने ऑटो को ठोक दिया. इस टक्कर के बाद कार डिवाइडर पर चढ़ गयी. इस हादसे में बंगाल के बालियाबढ़ा थाना अंतर्गत जुगडीहा गांव निवासी और ऑटो चालक जगत दास (52) की मौके पर ही मौत ही गयी. वहीं ऑटो में बैठे पिंडरापाल निवासी गोपा महापात्र (50), तोपसिया निवासी माया दंडपाट (34), सुकमल दंडपाट (62), शिमदी गांव निवासी राहुल नायक (13), बरसोल निवासी मोनोरंजन नायेक (60) और पार्वती नायेक (35) गंभीर रूप से घयाल हो गये.

प्राथमिक इलाज के बाद मरीज को दूसरे अस्पताल ले गये परिजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/11rc_m_161_11102023_1.jpg"

alt="" width="1600" height="739" /> घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने घटना की जानकारी बरसोल थाना को दी. सूचना पाकर हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले गयी. जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन निजी वाहन से अपने सभी को उड़ीसा व बंगाल के अस्पताल ले गये. आपातकालीन चिकित्सा में लगे 108 वाहन खराब होने से परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही