Search

 
 
 

बहरागोड़ा : प्लस टू उच्च विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय बहरागोड़ा में गुरुवार को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया. इस आयोजन में शिक्षकों ने हिंदी दिवस के महत्व के बारे में अपने-अपने विचार रखे. विद्यालय में विगत सात दिनों से चल रहे हिंदी पखवाड़ा के तहत विभिन्न तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके तहत निबंध, कविता वाचन, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित किए गए थे. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी लखींद्र सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कमलेश सीट ने किया तथा हिंदी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक डॉक्टर अरुण कुमार शर्मा, मनीषधर द्विवेदी, अनिल कुमार मिंज, गिरधारी कुंडू, रीता दुबे, देवाशीष मुंडा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [caption id="attachment_758674" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Baharagoda-Hindi-Diwas-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-workers-collected-soil-and-rice-from-door-to-door/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में हिंदी दिवस पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही