Search

 
 
 

बहरागोड़ा : अवैध बालू खनन में हाईवा और जेसीबी जब्त, चालक फरार

 
Baharagora (Himanshu Karan) : बहरागोड़ा के केवला में नवनिर्मित गोदाम के पीछे से रविवार की सुबह अंचलाधिकारी जितराय मुर्मू और थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बालू लदा एक हाइवा व एक जेसीबी को जब्त किया है. हाइवा पर 300 सीएफटी बालू लदा था जबकि जेसीबी हाइवा पर बालू लोड करने में लगा था. जब्त हाइवा एवं जेसीबी के चालक पुलिस को देखकर भाग निकले. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-celebrated-deepotsav-with-the-children-of-netaji-subhash-chandra-bose-residential-school/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय के बच्चों के साथ उपायुक्त ने मनाया दीपोत्सव
अंचलाधिकारी जितराय मुर्मू के लिखित आवेदन के आधार पर बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 74/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस यह पता लगा रही है कि हाईवा और जेसीबी किसका है. इस कार्रवाई से बहरागोड़ा के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही