Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : हुदली ने टिकायतपुर को दो गोल से हराकर बना विजेता

Advertisement
Advertisement
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खेडुआ पंचायत अंतर्गत श्यामडींगा गांव के फुटबॉल मैदान में 11वें साल मां सरस्वती क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. बुधवार को फाइनल मैच खेला गया. उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता में 16 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया था. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि तथा विशिष्ट अतिथि युवा नेता चंदन सीट थे. उन्होंने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल में किक मार कर फाइनल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. फाइनल मैच बरसोल के हुदली बनाम पश्चिम बंगाल के टिकायतपुर के बीच खेला गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fourth-annual-general-meeting-of-kolhan-agri-producer-company-held/">चाईबासा

: कोल्हान एग्री प्रोड्यूसर कंपनी की चतुर्थ वार्षिक आमसभा आयोजित
इसमें हुदली की टीम ने दो गोल से टिकायतपुर की टीम को पराजित कर दिया. सांसद प्रतिनिधि ने विजेता हुदली फुटबॉल टीम को 10,000 रुपये और ट्रॉफी दिया. उपविजेता टीम को 7000 रुपये और ट्रॉफी तथा तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहे फुटबॉल टीम को तीन - तीन हजार रुपये देकर सम्मानित किया. मैच में मुन्ना सिंह मुंडा ने एंकरिंग की. मौके पर शक्ति सिंह मुंडा, राजकिशोर मुंडा, कार्तिक मुंडा, जगोबंधु सिंह, सुशील सिंह, अजीत सिंह, अमल सिंह, रंजीत सिंह, राजकुमार सिंह, आकाश सिंह, तापस सिंह, राजू सिंह, शत्रुघ्न सिंह, पंचानन हांसदा, मनोरंजन सिंह, मेघा सिंह, राजेश सिंह, सुकुमार मुर्मू, नरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही