Search

 
 
 

बहरागोड़ा : भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता जमशेदपुर गए

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा में अवस्थित नेताजी शिशु उद्यान परिसर से मंगलवार को सुबह सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जमशेदपुर रवाना हुए. रवाना होने से पूर्व कार्यकर्तायों ने रैली निकाली और नारेबाजी की. उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र ने कहा कि दो बार सांसद रत्न प्राप्त तथा एक बार सांसद महारत्न प्राप्त प्रत्याशी को भाजपा द्वारा पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की. इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/malinder-singh-a-member-of-jailed-criminal-aman-sahus-gang-arrested/">जेल

में बंद अपराधी अमन साहू गिरोह का सदस्य मलिंदर सिंह गिरफ्तार!
साथ ही इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा तथा जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को चार लाख से अधिक मतों से जीत दिलाकर पुनः दिल्ली के संसद में भेजने का संकल्प लिया गया है. वहीं सैकड़ों कार्यकर्ता छोटे-बड़े वाहनों से जमशेदपुर के लिए रवाना हुए. मौके पर संजय पहराज, कुना पात्र, मकरा मंडल, कीर्तिवास पहराज, कालीपद घोष, श्याम दे, चंदन सीट, तपन पैड़ा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही