Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : भालुकखुलिया फुटबॉल मैदान के पास अवैध बालू का अकूत भंडार

Advertisement
Advertisement
Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी के पानीपाड़ा घाट से माफिया दिनदहाड़े बालू की लूट कर रहे हैं. करीब 20 ट्रैक्टरों से दिनदहाड़े अवैध बालू की ढुलाई हो रही है. पलाशबनी मौजा में भालुकखुलिया फुटबॉल मैदान के बगल में माफियाओं ने बालू का अकूत भंडार जमा कर रखा है. रात में बालू को हाईवा से जमशेदपुर भेजा जा रहा है. फुटबॉल मैदान के पास वाहनों के परिचालन से श्मशान घाट भी बर्बाद हो रहा है. शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और इसकी सूचना सीपीएम के राज्य कमेटी के सदस्य स्वपन कुमार महतो को दी. स्वपन कुमार महतो और सीपीएम के बहरागोड़ा अंचल सचिव चितरंजन महतो वहां पहुंचे और बालू के इस खेल की सूचना बहरागोड़ा के सीओ जितराय मुर्मू को इसकी सूचना दी. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-delegation-of-students-union-of-kashi-sahu-college-submitted-memorandum-to-the-vice-chancellor/">सरायकेला

: काशी साहू महाविद्यालय के छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

पुलिस कर रही है कार्रवाई

स्वपन कुमार महतो ने बताया कि सूचना पाकर थाना प्रभारी कुमार सौरभ पुलिस बल के साथ पहुंचे.थाना प्रभारी जब पहुंचे तब अवैध बालू से लदे चार ट्रैक्टर वहां खड़े थे. फिलहाल पुलिस अग्रसर कार्रवाई में जुट गयी है. सीपीएम नेता सपन कुमार महतो ने बताया कि फुटबॉल मैदान के बगल में भारी मात्रा में अवैध बालू का भंडारण किया गया है. जानकारी के मुताबिक पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से भारी मात्रा में बालू का अवैध उत्खनन हो रहा है. ज्ञात हो कि एनजीटी ने 15 जुलाई से लेकर 15 अक्टूबर तक बालू के खनन पर रोक लगा रखा है. परंतु यहां पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है और स्वर्णरेखा नदी से बालू की लूट बेरोकटोक जारी है. स्वर्णरेखा नदी में पानी कम होने के बाद बालू माफियाओं की चांदी कट रही है. [caption id="attachment_400202" align="aligncenter" width="780"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/BAHRAGORA-SAND-BHANDAR.jpg"

alt="" width="780" height="1040" /> ट्रैक्टर पर लगा बालू.[/caption] इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-elderly-couple-murdered-by-tying-hands-feet-and-mouth-in-bhojpur/">बिहार

: भोजपुर में हाथ-पैर और मुंह बांधकर बुजुर्ग दंपती की हत्या
रात और दिन बालू का अवैध उत्खनन हो रहा है. प्रत्येक दिन लाखों मूल्य का बालू का खेल माफिया कर रहे हैं. बालू के इस खेल में ग्रामीण प्रशासन पर भी अंगुलियां उठा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर बालू के भंडारण के कारण हो रहे वाहनों के परिचालन से श्मशान घाट भी बर्बाद हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़ी मात्रा में बालू का अवैध खनन और परिवहन हो रहा है. परंतु प्रशासन चुप्पी साधे हुए है. सीपीएम नेता स्वपन कुमार महतो ने कहा कि प्रशासन इस पर कड़ी कदम उठाए, वर्ना ग्रामीण सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य हो जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही