Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : यहां गड्ढों में सड़क है या फिर सड़क में गड्ढे

Baharagora : बहरागोड़ा में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 से गंडानाटा तक जाने वाली सड़क की बदहाली का आलम यह है कि सड़क के बीच गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच सड़क है, यह समझ पाना मुश्किल है. सड़क पर उभरे दर्जनों गड्ढे वर्षा के पानी से भर चुके हैं और दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं. उल्लेखनीय हो कि यह सड़क पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी के पैतृक गांव गंडानाटा से जुड़ती है. डॉ. षाड़ंगी के विधायक काल में वर्ष 2008 में यह सड़क बनी थी. उसके बाद से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई और आज स्थिति यह है कि यह सड़क आम नागरिकों और विद्यार्थियों के लिए जानलेवा बन चुकी है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-street-lights-from-nh-49-to-matihana-are-bad-darkness-prevails-since-evening/">बहरागोड़ा

: एनएच-49 से माटिहाना तक की स्ट्रीट लाइटें खराब, शाम से ही पसरा रहता है अंधेरा

सड़क पर पैदल चलना भी है मुश्किल 

ज्ञात हो कि इस सड़क से सैकड़ों छात्र-छात्राएं साइकिल से रोजाना बहरागोड़ा कॉलेज और स्कूल आते हैं. आए दिन सड़क पर कोई न कोई दुर्घटना होते रहती है. यह सड़क पूर्णा पानी पंचायत समिति कई पंचायत के गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है. गंडानाटा में यह सड़क पाथरा- बांसदा सड़क से मिल जाती है. इस सड़क से गुजरने वाले लखी महतो, गणेश हांसदा और लक्ष्मण मुर्मू ने कहा कि इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. मरीजों और गर्भवती माताओं को अस्पताल ले जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी होती है. इस सड़क पर अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोग घायल हो चुके हैं. परंतु जनप्रतिनिधि और सरकारी पदाधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-parents-are-facing-problems-due-to-vehicles-in-the-no-parking-zone-of-jubilee-park/">जमशेदपुर

: जुबली पार्क के नो पार्किंग जोन में लगी गाड़ियों से अभिभावकों को हो रही परेशानी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही