Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : जर्जर पुलिया बड़ी दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण

Advertisement
Advertisement
Himangshu karan Baharagora :  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चंदरपुर से खंडामौदा होते हुए एनएच-49 से जुड़ने वाली सड़क पर जर्जर पुलिया बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है. करीब 25 साल पूर्व निर्मित पुलिया लकड़ी के खंभे पर टिकी है. ग्रामीणों ने पुलिया की जर्जर स्थिति को देखते हुए उसके नीचे लकड़ी का खंभा लगा दिया है. ताकि पुलिया ध्वस्त न हो. ग्रामीण कई वर्षों से इस पुलिया की मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं. लेकिन अब तक इसपर कोई पहल नहीं हुई है. इससे ग्रामीणों में विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोश है.

गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई तो सीधे 20 फीट खाई में गिरेगी

बता दें कि यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है और प्रमुख ग्रामीण सड़क भी है. इस सड़क से होकर खांडामौदा, जामवनी, बानियाकुंदर, चंद्रपुर समेत कई गांव के सैकड़ों लोग आते-जाते हैं. इस सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता रहता है. अगर यहां कोई गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई तो वो सीधे 20 फीट खाई में गिरेगी. किसी बड़े वाहन के भार से पुलिया कभी भी ध्वस्त हो सकती है और बड़ी दुर्घटना घट सकती है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही