Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : जल सहियाओं ने एक दिवसीय धरना दिया, ज्ञापन सौंपा

Advertisement
Advertisement
Himangshu karan Baharagora : झारखंड राज्य जल सहिया संघ के बैनर तले बहरागोड़ा नेताजी शिशु उद्यान परिसर में जल सहियाओं ने धरना प्रदर्शन किया. 50 माह का मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान को लेकर जल सहियाओें ने जिला परिषद सदस्य भूपति नायेक को ज्ञापन सौंपा.

ये है जल सहियाओं की मांग

ज्ञापन में लिखा है कि बहरागोड़ा प्रखंड के करीब 350 जलसहिया को विगत 50 माह से मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है. उन्होंने पूर्व सरकार द्वारा दिये जा रहे 1000 रुपये मासिक मानदेय बकाये के साथ भुगतान करने को कहा. जल सहियाओं की मांग है कि कार्यलय में मृत्यु होने पर अनुकंपा का लाभ व 20 लाख का बीमा भुगतान का प्रावधान हो. विभाग के रिक्त पद पर वरियता एवं योग्यता के आधार पर नियुक्ति में प्रथमिकता हो. ठिकेदारों को काम न देकर जल सहिया को जल स्वछता संबधि कार्य दिया जाये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही