HINAMSHU KARAN Bahragora (Jamshedpur) : जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के मुटुरखाम व चिंगारा पंचायत के सीमा क्षेत्र पर स्थित जंगल में जंगली हाथियों का एक दल डेरा डाले हुए हैं. इस कारण आसपास के ग्रामीण भयभीत है. हालांकि ग्रामीण तथा वन विभाग के लोग जंगली हाथियों के विचरण का नजर बनाए रखे हुए हैं. हाल के दिनों में रात के समय जंगल से जंगली हाथियों का दल गांव की ओर रुख करने लगे हैं, इस कारण लोगों में अनहोनी की आशंका है. डर की वजह से ग्रामीण रात भर रतजागा कर रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में लगभग 25 हाथियों का झुंड है. रात को जंगल से निकाल कर गांव की ओर आते हैं. फिर सुबह में जंगल की ओर चले जाते हैं. इस कारण गांव के बुजुर्ग, महिला व बच्चे शाम होते ही घरों में दुबके रहने को मजबूर है. बताते चलें कि गत 25 मई को गोबरबनी गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्रनाथ हांसदा को हाथियों ने पटककर मार डाला था. सुरेंद्रनाथ हांसद वोट डालने के लिए धोलाबेड़ा स्थित मतदान केंद्र जा रहे थे. इस घटना के बाद से आसपास के गांव के लोग डरे हुए हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि उनकी सुरक्षा के लिए जरुरी उपाय किए जायें.
बहरागोड़ा (जमशेदपुर): जंगल में शरण लिए जंगली हाथियों के दल से ग्रामीण भयभीत
Last Updated: May 27, 2024 12:00 AM (IST)