Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : साकरा पंचायत में झीना घोष निर्विरोध उप मुखिया निर्वाचित

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड की चार पंचायत में बुधवार को उप मुखिया चुनाव संपन्न हुआ. डोमजुड़ी और गमारिया पंचायत भवन में बीडीओ राजेश कुमार साहू, पंचायत सचिव शिवानंद घटबारी की उपस्थिति में चुनाव हुआ. गमारिया पंचायत में पितांबर मुर्मू को छह वोट मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी समेंन्द्र सिंह को चार मत प्राप्त हुए. पितांबर मुर्मू दो मत से चुनाव जीतकर उप मुखिया निर्वाचित हुए. डोमजुड़ी पंचायत में डॉक्टर मुंडा को आठ वोट मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रतिमा सियान को चार मत प्राप्त हुए. डॉक्टर मुंडा चार वोट से उपमुखिया निर्वाचित हुए. साकरा और बरागड़िया पंचायत भवन में अंचलाधिकारी जीतराय मुर्मू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे की उपस्थिति में उपमुखिया का चुनाव हुआ. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-election-of-deputy-chief-in-sardiha-lodhasholi-and-kalapathar-panchayats/">चाकुलिया

: सरडीहा, लोधाशोली और कालापाथर पंचायत में हुआ उप मुखिया का चुनाव
साकरा पंचायत मे झीना घोष निर्विरोध रूप से उप मुखिया निर्वाचित घोषित की गईं. बरागड़िया पंचायत में कारन मुर्मू को छह मत प्राप्त हुए. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सरस्वती कामिला को चार मत प्राप्त मिले. कारन मुर्मू दो मत से जीत कर उपमुखिया निर्वाचित हुए. विजेता उपमुखिया को प्रमाण पत्र पदाधिकारियों के हाथों प्रदान किया गया. पंचायत के मुखिया को शपथ दिलाई गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही