Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: नेताजी शिशु उद्यान में झामुमो की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Bahragoda:  बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में बुधवार को झामुमो की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की  अध्यक्षता में हुई. झारखंड सरकार द्वारा कैबिनेट से पारित 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति, पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण देने, प्रखंड की सभी पंचायतों में संगठन विस्तार एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने आदि विषयों पर मंथन किया गया. इसे भी पढ़ें: तांतनगर">https://lagatar.in/%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-1932-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b/">तांतनगर

: 1932 का खतियान लागू होने पर मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने निकाली आभार यात्रा

विधायक समीर महंती का माला पहनाकर हुआ स्‍वागत

[caption id="attachment_425940" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/21sep6-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विधायक का स्वागत करते झामुमो नेता.[/caption] बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती उपस्थित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पार्टी एवं सरकार के हित में प्रेस मीडिया से बोलने एवं अपनी बात रखने के लिये पैनल के सदस्य नियुक्त होने पर विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया गया. 1932 खतियान की स्थानीय नीति कैबिनेट से पारित होने पर प्रखंड स्तर पर भव्य आभार यात्रा निकालने को लेकर चर्चा हुई.

यह थे उपस्थित

मौके पर जिला सचिव घनश्याम महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ हांसदा, केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, ललित मांडी, सचिव गुरुचरण मांडी, उपाध्यक्ष मदन मन्ना, नव कुंवर, गौरी शंकर महतो, रास बिहारी साव, अरुण बारीक, खितिष मुंडा, सुमित माईती, मुखिया राम मुर्मू, मुखिया विधान चंद्र मांडी, मुखिया प्रतिनिधि चैतन्य मुंडा, मो साबिर, बिशु ओझा, धनू साव, बीस सूत्री सदस्य सुधांशु सीट, मार्शल बास्के, बुधुराम मुर्मू, मेघराय हेंब्रम, बिनोद बागल, सौमित्र ओझा, लाल मोहन मुर्मू, सुनील सोरेन, अशोक नायक, निर्मल दे, बुद्धदेव साव, जगदीश साव, आशीष नायक, सुभाष दलाई, शांति गोपाल दास, बिल्लू मन्ना, सुभाष दास, कमल बेरा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-villagers-of-iligada-united-to-stop-illegal-sand-mining-made-a-strategy-by-meeting/">तांतनगर

: अवैध बालू खनन रोकने को लेकर एकजुट हुए इलिगाड़ा के ग्रामीण, बैठक कर बनाई रणनीति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही