Search

 
 
 

बहरागोड़ा : गाजे-बाजे के साथ निकली जगन्नाथ महाप्रभु की कलश यात्रा

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरहागाड़िया पंचायत अंतर्गत पानीपाड़ा-नागुरसाईं अवस्थित जगन्नाथ मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय महायज्ञ धर्मानुष्ठान सह धार्मिक अनुष्ठान में शनिवार को गाजे-बाजे के साथ जगन्नाथ महाप्रभु की कलश यात्रा निकाली गई. यह कलश यात्रा पश्चिम बंगाल के भातहाड़िया सुवर्ण रेखा नदी घाट से सैकड़ों महिलाओं ने जगन्नाथ महाप्रभु का नाम संकीर्तन करते हुए कई गांव का भ्रमण कर मंदिर अवस्थित महायज्ञ स्थल तक लाकर स्थापित कर के पूजा अर्चना की गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Kalash-Yatra-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mp-jayant-sinha-meets-railway-minister-intercity-express-will-stop-at-barhi/">हजारीबाग

: रेलमंत्री से मिले सांसद जयंत सिन्हा, बरही में रूकेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Bhog.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साथ ही पंडित अंतर्यामी उपाध्याय, प्रदीप कुमार मिश्रा , रूद्र प्रसाद पांडा, मुकेश उपाध्याय तथा अनिल दुबे के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ प्रारंभ किया गया. इसके तत्पश्चात मंदिर कमेटी के द्वारा आसपास के क्षेत्र से आए हुए भक्त जनों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. उधर रात्रि को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से आए हुए कलाकार सोमा दास द्वारा लीला कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा. वहीं इस तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पानीपाड़ा-नागुरसाईं के सैकड़ों ग्रामीण लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही