Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : महाविद्यालय परिसर में की गई करम पूजा

Advertisement
Advertisement
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा महाविद्यालय परिसर में देहुरी मोतीलाल सिंह के नेतृत्व में पूजा पाठ कर सोमवार की दोपहर धूमधाम से करमा पूजा की गई. इसमें आदिवासी, मुंडारी, कुड़मी तथा अन्य समाज के लोगों ने मिलकर इस त्योहार को धूमधाम से मनाया. करम पर्व बंगाली आसीन महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है, परंतु इसका विधि-विधान से पांच दिन पहले से शुरू हो जाता है. लोग करम देव की पूजा अर्चना कर अच्छी फसल की कामना करते हैं. इसे भी पढ़ें : एशियन">https://lagatar.in/asian-games-indias-daughters-win-second-gold-by-defeating-sri-lanka/">एशियन

गेम्स : भारत की बेटियों ने श्रीलंका को हराकर दिलाया दूसरा गोल्ड
बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं. इस दरम्यान पूजा करने वाले लोग करम डाली लेकर आये और पूजास्थल पर स्थापित की गई. युवा वर्ग मांदर की थाप पर जमकर नृत्य करते रहे. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पास के नदी या तालाब में करम राजा व जावा का विसर्जन किया जाएगा. इस मौके पर बहरागोड़ा महाविद्यालय में करम पूजा को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रोफेसर श्याम मुर्मू, सुमित सिंह समेत अनेक विद्यार्थी शामिल होकर मांदर की थाप पर नृत्य किये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही