Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पांचवें दिन भी जारी है कुड़मी समाज का आंदोलन, कई ट्रेनों का परिचालन ठप

 
Baharagora : कुड़मी जनजाति को एसटी में शामिल करने और कुड़मी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी/ कुरमी टोटेमिक के बैनर तले कुड़मी समाज के हजारों पुरुष और महिलाओं द्वारा पश्चिम बंगाल के खेमाशुली के पास रेलवे ट्रैक और हाईवे 49 जाम की स्थिति शनिवार को पांचवें दिन भी जस की तस बनी हुई है. आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक और हाईवे पर डेरा जमाए हुए हैं और नाच गान कर रहे हैं. इसके कारण इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन ठप है. हाईवे 49 पर करीब 50 किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लगा है. खेमाशुली में जाम का नेतृत्व राजेश महतो कर रहे हैं. वहां पर झारखंड और ओडिशा के लोगों का भी जमावड़ा है. आंदोलनकारी ट्रैक और हाईवे से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं. [caption id="attachment_428292" align="alignnone" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Baharagora-Kudmi-Samaj-1-e1663999920242.jpeg"

alt="" width="720" height="985" /> हाईवे 49 पर वाहनों की लाइन.[/caption] इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-workers-organization-officials-and-cell-workers-staged-a-sit-in-demonstration-on-various-demands/">किरीबुरू

: मजदूर संगठन के पदाधिकारियों व सेलकर्मियों ने विभिन्न मांगो को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

आंदोलनकारी रात भर कर रहे हैं पूजा पाठ 

[caption id="attachment_428298" align="alignnone" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/BaharagoraKudmi-Samaj.jpeg"

alt="" width="1080" height="589" /> कुस्तार स्टेशन पर नाच-गान करते आंदोलनकारी.[/caption] ट्रैक और हाईवे पर आंदोलनकारी रात भर पूजा पाठ कर रहे हैं. हाईवे पर जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अभी तक आंदोलन समाप्त करने को लेकर कोई बात बनती नजर नहीं आ रही है. इधर, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के पास कुस्तार स्टेशन पर भी आंदोलनकारियों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर रखा है. यहां पर अजीत महतो आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं. वहीं जयराम महतो के भी पहुंचने की सूचना है. हजारों पुरुष और महिला आंदोलनकारी स्टेशन पर नाच गान कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-passenger-waiting-room-toilet-full-of-dirt-water-stopped/">चाईबासा

: यात्री प्रतीक्षालय का शौचालय गंदगी से भरा, पानी बंद 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही