Search

 
 
 

Baharagora : उदाल गांव में कुणाल षाड़ंगी ने की आर्थिक मदद

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के कलापाथरा पंचायत के उदाल गांव के बुकैधी टोला निवासी रंजन दिगार का कुछ दिन पहले निधन हो गया था. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण श्राद्धकर्म में कठिनाइयां आ रही थीं. इससे परेशान परिवार ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से मदद की गुहार लगाई. इसपर पहल करते हुए कुणाल षाड़ंगी तुरंत परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. उन्होंने परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध कराई और साथ ही आर्थिक मदद भी की, ताकि श्राद्धकर्म की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए. उधर इस नेक कार्य के लिए परिवार के सदस्यों ने पूर्व विधायक का आभार प्रकट किया. मौके पर चंदन चौधरी, जितेन नायक, मोंटू चौधरी, बासुदेव दिगार, रविन नायक, दीपक दिगार, विकास चौधरी और रविंद्र नायक आदि उपस्थित थे . इसे भी पढ़ें : Dumaria/Ghatshila">https://lagatar.in/dumaria-ghatshila-uncle-murdered-in-dumaria-by-pelting-stones-body-thrown-in-pond/">Dumaria/Ghatshila

: डुमरिया में चाचा की पत्थर से कूच कर की हत्या, शव तालाब में फेंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही