Search

 
 
 

बहरागोड़ा : देर रात जंगली हाथी ने तोड़ी घर की दीवार और छप्पर

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत नन्दरिया गांव में जंगली हाथियों ने अंजलि सिंह के घर में सोमवार को देर रात हमला कर दिया. इस दौरान अंजलि सिंह के घर में कोई नहीं था सभी सदस्य रिश्तेदार के घर गए हुए थे. हाथी ने घर की दीवार तथा छप्पर तोड़कर घर में रखे धान और चावल को चट कर दिया. जानकारी के अनुसार रात को लगभग दो बजे जंगली हाथी जंगल से आकर घर पर धावा बोल दिया तथा घर में रखा धान चावल खा गया. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-general-deed-of-cnt-nature-land-occupied-by-former-cm-found-from-saddam-the-mastermind-of-making-fake-deed/">EXCLUSIVE:

फर्जी डीड बनाने के मास्टर माइंड सद्दाम के पास से मिली पूर्व CM के कब्जे वाली CNT नेचर भूमि की बनी जेनरल डीड
गनीमत रही कि घर के लोग उस दौरान घर में नहीं थे .हाथी ने भरपेट खाने के बाद तोड़फोड़ मचाते हुए गांव से जंगल की तरफ चला गया.वहीं उन्होंने वन विभाग से मुआवजा दिलाने का मांग किये. बताया जा रहा है कि बनकाटिया जंगल में बाईस की संख्या में जंगली हाथी कई दिनों से डेरा डाले हुए है. उधर वन विभाग की टीम लगातार हाथियों को भगाने के लिए जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही