Search

 
 
 

बहरागोड़ा: कौशल विकास केंद्र का हुआ शिलान्यास, युवाओं के भविष्य की नींव

सोमवार को बरसोल मौजा में 'डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता एवं कौशल विकास केंद्र' का शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के श्रम एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्र का भूमिपूजन और शिलान्यास किया. उन्होंने इसे रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.
 

Baharagora: सोमवार को बरसोल मौजा में 'डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता एवं कौशल विकास केंद्र' का शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के श्रम एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्र का भूमिपूजन और शिलान्यास किया. उन्होंने इसे रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

 

शिलान्यास कार्यक्रम के पहले शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और डॉ. लोहिया को श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में विधायक समीर महंती, डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी और अन्य अतिथियों ने केंद्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब ग्रामीण युवाओं को हुनर सीखने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. कौशल केंद्र के निर्माण के बाद स्थानीय युवा ट्रैनिंग लेकर स्वरोजगार कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वावलंबी और तकनीकी रूप से दक्ष बनाना लक्ष्य है.

 


कार्यक्रम में विधायक समीर मोहंती, ठाकुर गोपाल सिंह, सैयद शाहनवाज अहमद कादरी, गोविंद अग्रवाल और रामचंद्र केसरी समेत अनेक लोग शामिल हुए. अतिथियों का अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया. इस केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों और युवाओं में भारी उत्साह है, क्योंकि इसे क्षेत्र की नई पहचान और समृद्धि के द्वार के रूप में देखा जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही