Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : "चलो आज फूल चढ़ाते हैं, अमर शहीद गणेश के नाम पर"

Advertisement
Advertisement
Bahragora : "चलो फूल चढ़ाते हैं, अमर शहीद गणेश के नाम पर, जिसने कर दी अपनी जान कुर्बान, वतन के नाम पर". उक्त पंक्तियां 16 जून 2020 को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए शहीद बहरागोड़ा प्रखंड के चिंगड़ा पंचायत के कोषाफलिया गांव के वीर शहीद गणेश हांसदा को समर्पित है. 16 जून को इस वीर शहीद का द्वितीय शहादत दिवस है. अपने लाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कोषाफलिया गांव सज-धज कर तैयार है. गांव में महापर्व का आलम है. हर कोई गांव को साफ-सुथरा करने में व्यस्त है. घरों का रंग रोगन किया गया है. गांव में जगह-जगह झालर टंगे हैं और शहीद के नाम के पोस्टर सटे हैं. गांव की सड़क चमचमा गई है और स्मारक स्थल तक जाने का रास्ता भी दुरुस्त हो गया है. हर कोई अपने लाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करने और मुख्यमंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों का स्वागत करने के लिए व्याकुल है. इसे भी पढ़ें : राष्‍ट्रपति">https://lagatar.in/the-opposition-showed-solidarity-regarding-the-presidential-election-these-names-were-discussed/">राष्‍ट्रपति

चुनाव को लेकर विपक्ष ने दिखायी एकजुटता, इन नामों पर हुई चर्चा

हर कोई खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा

[caption id="attachment_332891" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/KOSHAFALIA-SHAHID-STHAL-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> शहीद गणेश हांसदा स्मारक स्थल.[/caption] हर कोई खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है. शहीद के गांव में मेला सा लगेगा. शहीद को नमन करने के लिए मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री, सांसद और विधायक जुटेंगे. सरकारी अधिकारियों का व्यवस्था देखने के लिए आना जाना लगा हुआ है. इस शहादत समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहादत दिवस संचालन समारोह के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी समेत पूरी टीम जुटी हुई है. विधायक समीर महंती और उनकी टीम भी इस शहादत दिवस को भव्य बनाने में जुटी हुई है. क्षेत्र के तमाम पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-entering-the-house-in-bagbera-police-caught/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में घर में घुसकर चोरी, पुलिस ने पकड़ा

मुख्यमंत्री शहीद की मूर्ति का गुरुवार को करेंगे अनावरण

[caption id="attachment_332892" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/GANESH-HANSDA-15-JUNE-360x504.jpg"

alt="" width="360" height="504" /> शहीद गणेश हांसदा का फाइल फोटो.[/caption] राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 के किनारे स्थित बांसदा चौक पर संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी द्वारा स्थापित शहीद गणेश हांसदा की मूर्ति का मुख्यमंत्री अनावरण करेंगे. शहीद के भाई दिनेश हांसदा द्वारा अपने शहीद भाई की याद में लगभग 20 लाख की लागत से निर्मित खूबसूरत शहीद स्मारक स्थल का मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे. गांव के मैदान में समारोह आयोजित होगा. भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-the-festival-of-lights-of-shri-guru-hargobind-ji-celebrated-reverently/">चाईबासा:

श्रद्धापूर्वक मनाया गया श्री गुरु हरगोबिंद जी का प्रकाश पर्व

आदिवासी परंपरा से होगा स्वागत

यहां के ग्रामीण आदिवासी परंपरा के मुताबिक अतिथियों का भव्य स्वागत करेंगे. इस अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा और शहीद गणेश हांसदा पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जाएगी. कुल मिलाकर यह शहादत दिवस ऐतिहासिक होगा और युवा पीढ़ी को "जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं, वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं", का संदेश देगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही