Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सेविकाओं को रसोई गैस उपयोग का दिया गया प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय के पर्यवेक्षक कक्ष में मंगलवार को ओम इंडियन गैस एजेंसी ने एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग तथा सावधानी के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेविका एवं ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया. ओम इंडियन गैस एजेंसी ने एलपीजी रसोई गैस के प्रशिक्षण केन्द्र के सदस्यों एवं गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने महिलाओं को एलपीजी संचालन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, एलपीजी सेफ्टी क्लीनिक सहित एलपीजी से जुड़ी अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : करीम">https://lagatar.in/karim-city-college-jamshedpur-management-education-is-the-need-of-the-hour-dr-pk-pani/">करीम

सिटी कॉलेज जमशेदपुर : मैनेजमेंट शिक्षा समय की मांग : डॉ पीके पानी
इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को एलपीजी गैस से उत्पन्न हुए आपात स्थिति के दौरान बचाव, एलपीजी की कम खपत करने एवं गैस सिलेंडर के रख-रखाव के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम में गैस एजेंसी के संचालक सती प्रसाद गिरि, चंदन भोल, भारती कुमारी, वंदना अधिकारी, राजकुमारी सिंह, मौसमी कर, आरती मुर्मू, प्रतिभा बासुरी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही