Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया-दारीशोल सड़क की हालत खस्ता, जनप्रतिनिधि बेपरवाह

 
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड में मानुषमुड़िया-दारीशोल सड़क की जर्जरता का दंश कई गांव के ग्रामीण वर्षों से झेल रहे हैं. सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़क से कालीकरण हट गई है और नुकीले पत्थर उभर आए हैं. यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है. बरसात में तो इस सड़क से गुजरना बहुत ही कठिन हो जाता है. ग्रामीण वर्षों से इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं. लेकिन जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-22-lakh-community-building-in-jobhi-surrounded-by-bushes/">चाकुलिया

: झाड़ियों से घिरा जोभी में 22 लाख का सामुदायिक भवन

जर्जर सड़क के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने में होती है परेशानियां

इस सड़क से होकर लगभग 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर जगन्नाथपुर व दारीशोल में एनएच-49 पर पहुंचा जा सकता है. लेकिन सड़क की जर्जरता के कारण ग्रामीणों को मानुषमुड़िया से 15 किमी बहरागोड़ा और बहरागोड़ा से 10 किमी की दूरी तय कर जगन्नाथपुर और जगन्नाथपुर से 7 किमी की दूरी तय कर दारीशोल जाना पड़ता है. इसके कारण पैसे और समय की बर्बादी होती है. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क की मरम्मत जरूरी है. जर्जर सड़क के कारण विद्यार्थियों को स्कूल जाने और मरीजों तथा गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में परेशानियां उठानी पड़ती हैं. इसे भी पढ़े : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-contract-workers-of-usil-bagjata-uranium-project-on-strike-work-affected/">जादूगोड़ा

: यूसील बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट के ठेका मजदूर हड़ताल पर, काम प्रभावित
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही