Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: कोषाफलिया में शहीद गणेश हांसदा का शहादत दिवस कल, उपायुक्त और एसएसपी ने तैयारियों का जायजा लिया

Advertisement
Advertisement
Bahragora: बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के कोषाफलिया गांव में 16 जून को शहीद गणेश हांसदा का द्वितीय शहादत दिवस मनाया जाएगा. समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे. शहीद की मूर्ति का अनावरण होगा और स्मारक स्थल का उद्घाटन होगा. बुधवार को यहां हो रही तैयारियों का जायजा लेने के लिये उपायुक्त विजया जाधव और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एम. तमिलवाणन पहुंचे. उनके साथ जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी भी थे. उन्होंने हांसदा चौक पर निर्मित शहीद की मूर्ति स्थल, गांव में बने शहीद स्मारक स्थल, सभा स्थल, हेलीपैड स्थल का जायजा लिया.

शहीद के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की

[caption id="attachment_332535" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/15jun1a-300x238.jpg"

alt="" width="300" height="238" /> शहीद स्मारक स्थल का जायजा लेतीं उपायुक्त और एसएसपी.[/caption] उपायुक्त ने शहीद के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और कुशल क्षेम पूछा. उपायुक्त ने शहीद के बड़े भाई दिनेश हांसदा की बेटी को गोद में लेकर पुचकारा. उपायुक्त ने गांव के पास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मौके पर अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, डीडीसी प्रदीप प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एन के लाल, ग्रामीण एसपी, घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, शहीद के भाई दिनेश हांसदा मुखिया परमेश्वर हेंब्रम समेत अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही