Search

 
 
 

बहरागोड़ा : हाइवा की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

 
Behragoda (Himangshu karan) :  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर महेशपुर चौक स्थित मन्नत होटल के समीप बीती रात हाइवा की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान  गुहियापाल पंचायत के नूतनडीह गांव निवासी गंगाधर राणा (33) के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान  गुहियापाल पंचायत के छोटा आसानबोनी गांव निवासी रामेश्वर मुंडा (37) के रूप में की गयी है. पुलिस ने शनिवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेजा है. वहीं इधर पुलिस हाइवा को जब्त कर जांच पड़ताल में जुट गयी है.

काम करके साइकिल से अपने घर लौट रहे थे दोनों राजमिस्त्री

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गंगाधर राणा और रामेश्वर मुंडा राजमिस्त्री का काम करके साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. तभी सड़क पार करते समय दोनों एक हाइवा की चपेट में आ गये. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले गये. जहां डॉक्टर ने जांच  के बाद गंगाधर राणा को मृत घोषित कर दिया. वहीं रामेश्वर मुंडा का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीआरएम मेडिकल कॉलेज बरीपदा रेफर कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही