Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, समिति का हुआ गठन

Advertisement
Advertisement
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित दुर्गा पूजा मंडप में गणेश पूजा की तैयारी को लेकर प्रह्लाद माझी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि गणेश पूजा के अवसर पर परिसर में मेला का आयोजन किया जाएगा. प्रह्लाद माझी ने समिति के सदस्यों से भक्तिमय वातावरण में एवं शांतिपूर्ण ढंग से पूजा मनाने की अपील की. इस अवसर पर सर्वसहमति से पूजा समिति का गठन किया गया. समिति में रघुनाथ दास को अध्यक्ष, दीपक महापात्र को सचिव, अभिजीत दास व जितेन्द्र ओझा को सहसचिव व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मुकेश कटुआल, गुटू खामराई, अशोक बाटुल, आसीस देहुरी, अभीषेक दास को चुना गया. समिति के सदस्य द्वारा बताया गया कि इस साल गणेश पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. प्रत्येक दिन शाम को मंडप परिसर में प्रसाद वितरण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-salgazari-railway-station-has-become-a-victim-of-departmental-neglect/">जमशेदपुर

: विभागीय उपेक्षा का शिकार बना है सालगाझरी रेलवे स्टेशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही