Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ाः पारूलिया में 26 को आयोजित होगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : बहरागोड़ा के पारूलिया गांव में  26 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी की पहल पर रेलवे की सहायक कम्पनी दी राइट्स लिमिटेड के सहयोग से सिटिजन्स फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा. इस स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, सामान्य मेडिसिन, सामान्य सर्जरी और अन्य रोगों की जांच की जाएगी. साथ ही अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को चिकित्सीय सलाह और निःशुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी. नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद चिह्नित होने पर उनका जमशेदपुर के प्रमुख नेत्रालयों में निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जायेगी. इसे भी पढ़ें : चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-people-of-kukdus-wide-village-got-ration-after-picketing-now-demand-to-connect-with-other-dealer/">चांडिल:

कुकड़ू के चौड़ा गांव के लोगों को धरना के बाद मिला राशन, अब दूसरे डीलर से जोड़ने की मांग

सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव

सोमवार को पारूलिया मध्य विद्यालय परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य के इस सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का अत्यंत अभाव है. चिकित्सीय सेवा के लिये अधिकांश लोग पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अस्पतालों पर आश्रित हैं. इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा. युवा कार्यकर्ता बुजुर्ग मरीजों को घर से स्वास्थ्य शिविर तक लाने में मदद करेंगे. इसे भी पढ़ें : लॉकडाउन">https://lagatar.in/side-effect-of-lockdown-eight-year-old-child-climbed-on-electricity-tower-when-mother-wanted-to-send-her-to-school/">लॉकडाउन

का साइड इफेक्ट : मां ने स्कूल भेजना चाहा तो आठ साल का बच्चा बिजली टावर पर चढ़ा

ये थे उपस्थित

बैठक में श्रीबत्स घोष, राखहरि मुखी, निर्मल मुर्मू, कमलकांत सिंह, रामहरि कांड, अमल बेरा, मानिक दास, यादव पात्र, जयदीप आईच, राज महापात्रा, नवनीधर प्रधान, लक्ष्मीकांत गिरी, मृणाल कांति भुइं, शिबू सांतरा, अर्णव भुइं, लिटू आईच, मानस दास, कवि बट्टब्याल, नीलरतन सीट, विश्वजीत पाल, सनत कुमार ओझा, मन्टुलाल सन्ड, पिजूष कुमार सन्ड, हरिनारायण महापात्रा, सीमन्त मंगल, महेन्द्र नाथ दास, बाबलु नायक, गोबिन्द मंगल, लखन मांझी, साधन मंगल, भवानी शंकर माईती, बाबलु पाल, कुलद प्रसाद आईच, दिलीप आईच, हरगोविन्द माईती, सुनील कांत माईती, रवीन्द्र नाथ साव, तरूण कुमार ओझा, चन्द्र शेखर पाल आदि. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही