Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : तीन जुलाई को पांचांडो में लगेगा मेगा स्वास्थ्य शिविर

Baharagora :  बहरागोड़ा प्रखंड के पांचांडो गांव स्थित उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा की अध्यक्षता में बहुलिया पंचायत के प्रमुख नागरिकों की एक बैठक हुई. बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य अतिथि थे. प्रमुख समाजसेवी डाॅ. कृष्णरंजन साव, शक्ति पद बारिक,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, पंचायत समिति सदस्य निमाई पैड़ा, उपमुखिया असीम सेनापति तथा वरीय भाजपा नेता अरूण बारीक विशिष्ट अतिथि थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-government-is-teaching-engineering-and-medicine-to-tribal-children-abroad-hemant-soren/">घाटशिला

: आदिवासी बच्चों को सरकार विदेशों में इंजीनियरिंग व डॉक्टरी पढ़ा रही : हेमंत सोरेन

स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यंत कमी है : गोस्वामी 

बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा, चाकुलिया तथा गुड़ाबांदा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यंत कमी है. इस क्षेत्र के मरीजों को पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है. गरीब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने हेतु अगले तीन महीनों में 15 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा. भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा ये शिविर आयोजित होंगे. जमशेदपुर तथा आसपास के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच तथा चिकित्सीय सलाह प्रदान की जाएगी. चिकित्सकों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां दी जाएगीं.मोतियाबिंद से ग्रस्त नेत्र रोगियों का जमशेदपुर के नेत्रालय में निःशुल्क आपरेशन कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना हमारा सामाजिक दायित्व है. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि गरीब मरीजों की सेवा अपने माता-पिता की सेवा की भांति करें. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-resolve-to-plant-saplings-world-environment-awareness-day/">चक्रधरपुर:

विश्व पर्यावरण जागरुकता दिवस पर पौधरोपण कर पौधे लगाने का लिया गया संकल्प

ये थे उपस्थित

बैठक में सत्यवान साव, रामहरि कांड, मानिक दास,अमल बेरा, बीरेन बाग, बुधुराम संड, कार्तिक पैड़ा, जयकृष्ण पैड़ा, मानस भुईंया, तापस भुईंया, बार्बी घोष, शिवशंकर श्यामल, मिहिर लेंका, विजय लेंका, भगीरथ संड य, विष्णु पद दास, कण देऊरी,अनुकुल सीट , शिबू संतरा, यादव पात्र, विष्णु पद साव, तापस साव, तरूण साव,रवि प्रधान, प्रोबद साव, आशीष बारीक, महादेव सीट तथा राजेश कुमार बुदुक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही