Search

 
 
 

बहरागोड़ा : विधायक ने घर बनाने के लिए निजी स्तर से सहयोग का दिया भरोसा

 
Bahragora : विधायक समीर कुमार महंती ने मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड प्रखंड की बनकांटा पंचायत अंतर्गत बेंदा गांव का दौरा किया और समस्याओं की जानकारी ली. इस गांव के राबिन राणा का घर बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था. क्षतिग्रस्त घर रहने लायक नहीं है. विधायक प्रभावित परिवार से मिले और भरोसा दिया कि वे घर बनाने के लिए निजी स्तर से सहयोग करेंगे. विधायक ने अंचलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर सरकारी प्रावधान के तहत आवास स्वीकृत कराने का भी निर्देश दिया. इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि चैतन्य मुंडा, रासबिहारी साव, सौमित्र ओझा, अरुण बारीक, सुमित माईती, राजीव लेंका व अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-sub-divisional-hospital-management-committee-meeting/">घाटशिला

: अनुमंडल अस्पताल प्रबंध समिति की हुई बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही