Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : विधायक ने हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठक

Bahragora : बहरागोड़ा प्लस टू हाई स्कूल में बुधवार को विधानसभा के सभी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापकों के साथ विधायक समीर महंती ने बैठक की. इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी भी शामिल थे. शिक्षकों ने विधायक को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इस मौके पर विधायक समीर कुमार महंती ने माता सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर विधायक समीर कुमार महंती सभी हाई स्कूलों के मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट से अवगत हुए. खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को फटकार लगायी. खराब रिजल्ट वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से विधायक ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा बच्चों का आईना है. उन्होंने कहा कि रिजल्ट से पता चल रहा है आप लोग विद्यालय में पढ़ाई के प्रति रुचि नहीं ले रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Bahragora-MLA-HM-BAITHAK-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minister-mithilesh-thakur-has-given-assurance-bell-based-teachers-will-get-extension-of-service-soon/">जमशेदपुर

: मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दिया आश्वासन, घंटी आधारित शिक्षकों को जल्द मिलेगा सेवा विस्तार

प्रधानाध्यापकों ने चहारदीवारी, शौचालय की समस्याएं बताईं

विधायक ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा रवैया रहने पर वे सख्त निर्णय लेने को बाध्य होंगे. इस दौरान उपस्थित प्रधानाध्यापकों ने विधायक के समक्ष स्कूल की चहारदीवारी, शौचालय आदि समस्याओं को रखा. विधायक ने समस्याओं का समाधान करते का आश्वासन दिया. मौके जिला के शिक्षा पदाधिकारी एसडी तिग्गा, बीइइओ विनय कुमार दुबे, झामुमो नेता आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, गौरीशंकर महतो, रास बिहारी साव, डोमा नायक, पप्पू राउत, अरुण बारीक, सौमित्र ओझा, सुमित माईती, राजीव लेंका और सभी हाई स्कूल शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही