Search

 
 
 

बहरागोड़ा : चित्रेश्वर हाई स्कूल का विधायक ने किया निरीक्षण

 
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत स्थित वित्त रहित चित्रेश्वर हाई स्कूल का बुधवार को विधायक समीर महंती ने निरीक्षण किया. विधायक ने पूर्व संस्थापक सह प्रध्यानाध्यापक स्व.गुहीराम बेरा के चित्र पर पुष्प देकर श्रद्धांजलि अर्पित की. विद्यालय परिवार ने विधायक का स्वागत किया. शिक्षकों ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और समाधान करने की मांग की. शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय का भवन जर्जर हो गया है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-jamuna-tudu-congratulates-draupadi-murmu-on-being-nominated-for-the-post-of-president/">चाकुलिया

: द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाएं जाने पर जमुना टुडू ने दी बधाई

बरसात के मौसम में छत से चूता है पानी 

बरसात के मौसम में छत से पानी चूता है और विद्यार्थियों को परेशानी होती है.  भवन निर्माण करने की जरूरत है. वित्त रहित इस विद्यालय को अपग्रेड करने की भी जरूरत है. विधायक ने शिक्षकों और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इन मांगों को पूरा करने की दिशा में शीघ्र ही पहल होगी.  बैठक में विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी समेत झामुमो नेता आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, मिथुन कार समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही