Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : विधायक ने कुमारडुबी और साकरा पंचायत का किया दौरा, समस्याओं से हुए रूबरू

Advertisement
Advertisement
Ghatshila :  विधायक समीर महंती ने बहरागोड़ा प्रखंड की कुमारडुबी और साकरा पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया. समीर महंती ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और निदान करने का भरोसा दिया. रंगुनिया, साकरा, बेला गांव का दौरा कर ग्रामीणों के सामूहिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं से अवगत हुए. फुलकुंडिया गांव जाने वाली सड़क पर पुल निर्माण की मांग ग्रामीणों ने विधायक से की. जिसका विधायक ने जायजा भी किया और जल्द ही काम शूरू कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया. ग्रामीणों की पेंशन, आवास, समेत अन्य विषयों पर चर्चा कर अपने कार्यकर्ताओं को इन सुविधाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने हेतु प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिलकर जल्द समाधान करने की बात कही. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-commission-ordered-inquiry-to-dc-regarding-fee-hike-in-private-schools/">जमशेदपुर

: निजी स्कूल में फीस वृद्धि को लेकर आयोग ने डीसी को दिया जांच का आदेश

आवास मुहैया कराने का दिया निर्देश

दौरे के क्रम में उनके समक्ष जो समस्या आई उसका जल्द समाधान हो इसके लिए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी से दूरभाष पर बात कर समाधान करने की बात कही. साकरा पंचायत के साकरा गांव में हरिजन टोला के कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें अभी तक आवास नहीं मिला है. इस विषय पर विधायक ने विभागीय पदाधिकारियों को आदेश दिया कि किसी भी रूप में जल्द से जल्द इन सभी लाभुकों को आवास मुहैया कराने हेतु पहल की जा. इसके बाद विधायक ने बेला गांव का दौरा किया. वहां भी ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से अवगत होकर जल्द निष्पादन करने का आश्वासन दिया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान ,मुन्ना होता, आशीष गिरी, समीर दास ,प्रणव बनर्जी, सुमित माईति,विशाल बारिक समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-expressed-gratitude-on-the-completion-of-peaceful-panchayat-elections/">जमशेदपुर

: शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न होने पर डीसी ने जताया आभार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही