Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पशुधन की तस्करी के लिए बनाए गए हैं मॉडिफाइड टैंकर

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा पुलिस द्वारा 23 मवेशियों से लदे पेट्रोलियम टैंकर (ओआर - 11 डी- 6838) जब्त करने के मामले में चौंकाने वाले तथ्य का खुलासा हुआ है. मवेशियों की तस्करी के लिए मॉडिफाइड टैंकर बनवाए गए हैं. इन टैंकरों से पेट्रोलियम पदार्थ की ढुलाई नहीं होती है, बल्कि ओडिशा से मवेशियों की तस्करी पश्चिम बंगाल में की जाती है. फिलहाल पुलिस टैंकर चालक शेख मेराज से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने ओडिशा के भद्रक पुराना बाजार निवासी चालक, टैंकर के मालिक, ओडिशा के बांबे चौकी निवासी सुजीत महंती और अक्षय पैकरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. [caption id="attachment_453751" align="aligncenter" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Bahragora-Pashu-Taskar-Driver.jpg"

alt="" width="720" height="808" /> गिरफ्तार टैंकर चालक शेख मेराज.[/caption] इसे भी पढ़ें : किरीबुरू:">https://lagatar.in/kiriburu-under-the-jal-jeevan-mission-in-barajamda-harijan-basti-the-work-of-providing-water-to-every-household-has-started/">किरीबुरू:

बड़ाजामदा हरिजन बस्ती में जल जीवन मिशन के तहत हर घर पानी देने का कार्य शुरू
जानकारी के मुताबिक पुलिस से बचने के लिए पशु तस्करों ने खास किस्म के टैंकर बनवा रखे हैं. टैंकर के पिछले हिस्से को काट कर मवेशियों को चढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म और गेट बनवाए गए हैं. टैंकर पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिखवाया गया है और उसका लोगो भी बनाया हुआ है. ज्ञात हो कि मवेशियों की तस्करी आमतौर पर ट्रक और कंटेनर में हुआ करती थी. परंतु, पुलिस द्वारा पशु तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में मवेशियों से लदे कई ट्रक और कंटेनर जब्त किए गए. समझा जाता है कि इसके बाद तस्करों ने पशु तस्करी को बखूबी अंजाम देने के लिए पेट्रोलियम टैंकरों का इस्तेमाल शुरू किया. इसके लिए पेट्रोलियम टैंकरों को मॉडिफाइड करवाया गया. एक कांड का खुलासा होने के बाद पेट्रोलियम पदार्थ लेकर चलने वाले टैंकर भी संदेह के घेरे में आ गए हैं और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही